कट्ठीवाड़ा। ईद पर कट्ठीवाड़ा अंचल में विशाल चल समारोह निकाला गया, जिसमें क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण अंचल से आए मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल थे। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत भी किया गया।  

चल समारोह के पूर्व सैयद नजु बाबा, सैयद अदनान बाबा का स्वागत समाज जनों ने किया। इस अवसर पर हाजी मुश्ताक खान पठान, हाजी गुलाम रसूल मंसूरी, सदर शाहबुद्दीन भाई, हाजी दिलावर खान एवं अन्य वरिष्ठजन उपस्थित थे।  

युवाओं, बच्चों ने भी चल समारोह में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। ईदगाह में नमाज के दौरान, क्षेत्र और देश में अमन चैन के लिए दुआ भी की गई। युवा सरवर पठान, मुबू मंसूरी, तौसीफ शेख ने बताया कि नमाज के बाद समाजजनों ने सभी धर्मावलंबियों को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी।