रिपोर्टर: बसीम उददीन

सीहोर -दोराह

रात में 2 से 3 के बीच बिजली विभाग के द्वारा लोड शेडिंग के नाम पर बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

सीहोर जिले के दोराहा सहित ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सरपंच प्रतिनिधि कलीम पठान के नेतृत्व में दोराहा तहसीलदार को कलेक्टर सीहोर एवं महाप्रबंधक बिजली विभाग सीहोर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि दोराहा क्षेत्र में रात 2 बजे से 3 बजे के बीच बार-बार बिजली काटी जा रही है, जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
सरपंच प्रतिनिधि कलीम पठान ने मांग करते हुए कहा कि यदि आगामी दो से तीन दिनों के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और अनावश्यक बिजली कटौती बंद नहीं की गई, तो दोराहा बाजार पूर्ण रूप से बंद कर बिजली विभाग का घेराव किया जाएगा। साथ ही क्षेत्रवासी बिजली बिल जमा नहीं करने का भी निर्णय ले सकते हैं।
इस दौरान क्षेत्र के कई नागरिक एवं व्यापारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की।