Tikamgarh  मध्य-प्रदेश - निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में खेत पर जुताई करते समय एक बड़ा हादसा हो गया, जहां ट्रैक्टर चालक का अचानक ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में बने कुएं में जा गिरा, जिससे ट्रैक्टर चालक सहित ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी किया गया रेफर, वही ट्रैक्टर को क्रेन मशीन की मदद से कुएं से निकाला गया बाहर, पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के गोरा खास गांव की घटना।