हेलीकॉप्टर से गढ़ाकोटा पहुँचेंगे मुख्यमंत्री, जानिए उनका मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम 

 

गढाकोटा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 फरवरी दिन गुरुवार को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सागर जिले के गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले के लोक उत्सव शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। वह गढ़ाकोटा के टेड़िया सरकार के पास स्थित पड़ाव पर बनाये गए हेलीपेड पर उतरेंगे जिसमे एक घंटे 5 मिनिट का उनका कार्यक्रम है,

 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर डुमना एयरपोर्ट से दोपहर 3.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सायं 4.05 बजे सागर जिले रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा हेलीपैड पहुंचेंगे,जहां बुंदेलखंड स्तरीय किसान एवं ग्रामीण-शहरी आजीविका समूहों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर किसानों और आजीविका समूहों को संबोधित करेंगे,कार्यक्रम के बाद के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5.10 बजे गढ़ाकोटा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा डुमना एयरपोर्ट,जबलपुर के लिए रवाना होंगे,रहस लोक उत्स्व समिति के अध्यक्ष अभिषेक दीपू भार्गव के द्वारा बताया मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो गई, उन्होंने क्षेत्र के लोगो से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है, उन्होंने बताया की इस मेले में सरकार की तमाम योजनाओ के भी लाभ मिलेगा क्यों की यहां सभी विभागो से सबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे उनके स्टॉल लगाए जा रहे है, बता दे की गढ़ाकोटा में ऐतिहासिक रहस मेला 2 सदियों से निरंतर होता आ रहा है, बसंत पंचमी से शुरू होकर होली तक चलता है इस दौरान बुंदेलखंड का लोकप्रिय नृत्य राई का आयोजन आखरी दिनों में किया जाता है इसी के साथ मेले का भी समापन हो जाता है, लोक उत्सव के दौरान क्षेत्र के लोगो को कई प्रकार की योजनाओ का भी लाभ मिलता है