बड़वानी -कलेक्टोरेट में सभागृह में समय-सीमा सह अंतर विभागीय समन्वय संबंधी बैठक हुई। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल लक्ष्यों की पूर्ति पर्याप्त नहीं है, बल्कि परिणामों की गुणवत्ता और जन-संतुष्टि प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि टीबी उन्मूलन और शिशु मृत्यु जैसे संवेदनशील मुद्दों पर अब पारंपरिक रिपोर्टिंग के बजाय भू-स्थानिक डेटा का तैयार किया जाए। ताकि टीबी के संदिग्ध मरीजों की पहचान
के बाद उनकी लोकेशन मैपिंग और संक्रमण के क्लस्टर्स को समझा जा सके। वहीं शिशु मृत्यु के प्रत्येक मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कॉज ऑफ डेथ को ट्रैक करे ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से निरीक्षण कर एसओपी पालन और प्रशिक्षण के निर्देश दिए गए।
एचपीवी कवरेज के लिए सभी एसडीएम को माइक्रो लेवल पर प्लानिंग कर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। बैठक में जिपं सीईओ काजल जावला, अपर कलेक्टर सोहन कनाश, संयुक्त कलेक्टर रवि वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)