गढाकोटा। प्रति रविवार की भाँति अपने निज निवास गणनायक से क्षेत्र एवं क्षेत्र के बाहर के गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर उपचार हेतु भोपाल रवाना किया गया। आज कुल 28 मरीजों एवं उनके साथ आए 32 परिजनों को उपचार के लिए एंबुलेंस एवं बस के माध्यम से भोपाल भेजा गया। भेजे गए मरीजों में 4 मरीज अन्य विधानसभा क्षेत्रों से भी शामिल रहे, जिनकी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। इनमें प्रमुख रूप सेचंदाबाई काछी, निवासी बेर-महूना, किशनगढ़ (जिला दमोह) को पेट में गाँठ होने के कारण ऑपरेशन हेतु भोपाल भेजा गया। अमोल लोधी, निवासी धबौली (बंडा विधानसभा) को लीवर में सूजन की समस्या के उपचार हेतु भेजा गया। गजराज पटेल, निवासी धबौली (बंडा विधानसभा) को पैर के ऑपरेशन के लिए भोपाल रवाना किया गया। पवन, निवासी कर्रापुर, जिनके पैर में रॉड डली हुई है, उन्हें आगे के उपचार हेतु भेजा गया। जनसेवा के इस सतत प्रयास के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर अपने परिवारों के बीच सकुशल लौटें।
मध्य प्रदेश स्पेशल
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने 28 मरीजों को उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल भेजा
प्रत्येक रविवार को इलाज के लिए भोपाल भेजते हैं गोपाल भार्गव
June 08, 2026 09:56 AM
1 min read
29 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google