/रायसेन जिले के बम्होरी में "इस्लाह-ए-मुआशरा व इत्तिहाद-ए-मिल्लत" विषय पर एक विशाल धार्मिक एवं सामाजिक जलसा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय, प्रांतीय और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता मौलाना मुफ्ती मासूम साकिब ने सादगीपूर्ण निकाह और समाज सेवा का संदेश देते हुए युवाओं से फिजूलखर्ची से बचने तथा जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। वहीं मौलाना मुफ्ती अब्दुल कदीर कासमी ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद की सामाजिक और कानूनी सेवाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मौलाना मुफ्ती अहमद खान ने देश की आजादी में उलेमा के योगदान और आपसी भाईचारे की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष मौलाना हामिद खान कासमी ने रायसेन जिले में संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों की जानकारी दी।
जलसे का संचालन मुफ्ती शकील अहमद वाजिदी ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सुधार, कौमी एकता और अमन-चैन जैसे विषयों पर चर्चा की गई। अंत में देश और प्रदेश की खुशहाली, भाईचारे और शांति के लिए विशेष दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
वाइट जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती अहमद खान
वाइट जमीयत जिला अध्यक्ष मौलाना हामिद खान कासमी
बाइट लुकमान खान

Continue With Google
Comments (0)