कलेक्टर ने नांगलवाड़ी पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल 16 फरवरी को आएंगे जिले के राजपुर क्षेत्र के नागलवाड़ी, प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला हुआ अलर्ट मोड़ पर
बड़वानी :- प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के 16 फरवरी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरे को लेकर कलेक्टर जयति सिंह ने जिले के राजपूर क्षेत्र के नांगलवाड़ी स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह ने हेलीपैड स्थल, कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरीकेटिग, पार्किंग व्यवस्था और आवागमन के रास्तों का अवलोकन किया। वहीं कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं। सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित हो। कलेक्टर ने नागलवाड़ी स्थित सुप्रसिद्ध बाबा भिलट देव मंदिर में दर्शन किए और परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर रवि वर्मा, एसडीएम राजपुर कुमार सानू देवड़िया सहित संबंधित विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)