नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर, समाज के विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं का किया गया सम्मान, बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाली छात्राओं को शील्ड की भेंट। जल संरक्षण की दिलाई शपथ।

  बड़वानी:- जिला मुख्यालय के नगर पालिका सभागृह में आज नपा अध्यक्ष अश्वनी निक्कू चौहान व उपाध्यक्ष सहित पार्षद व जनप्रतिनिधि ,नवनियुक्त एल्डरमैन व सीएमओ की मौजूदगी में नारी शक्ति वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमालाअर्पण करते हुए दीप प्रज्वलित से  शुरुआत की। इस दौरान कार्यक्रम को लेकर अध्यक्ष अश्वनी निक्कू चौहान ने बताया है कि नारी शक्ति को सशक्त बनाने और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए नगर पालिका द्वारा स्वयं स्व सहायता समूह की महिलाए व महिला पार्षदों,बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर शील्ड भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया है। नपा अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान ने कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना,ओर उन्हें समाज में निर्णय लेने की मुख्यधारा में शामिल करना और उनके कार्यों की सराहना करना। जिसका श्रेय उन्हें देश के प्रधानमंत्री मोदी को दिया जिन्होंने नारी को देश मे नई पहचान दिलाने का कार्य किया जिसकी प्रंशसा करते हुए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को समस्त महिलाओं की ओर से बधाई दी।नपा अध्यक्ष चौहान ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक कानून नहीं बल्कि नए भारत की एक आधार शीला है' जो महिलाएं घरेलू कार्य तक सीमित थी वह आज इस आरक्षण के चलते हुए लोकसभा और राज्यसभा जैसे क्षेत्रों में जाने का उन्हें एक अवसर प्रदान होगा जिसमें  सरकार द्वारा बनाई जाने वाली योजनाओं में वे अहम भूमिका निभाएगी जिसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को जिसका बधाई का पात्र माना है वही इस अधिनियम के तहत महिलाएं स्वयं का व्यवसाय भी कर रही है। साथ हि शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाएं बेहतर योगदान दे रही है।इस विकसित भारत का लक्ष्य समस्त के प्रयासों से मिलकर पूर्ण करेंगे वही जल बचाओ को लेकर शपथ लेते हुए जल की महत्वता के बारे में समझाया ओर जल हि जीवन है जिसका उतना हि उपयोग हो सके जितनी आवश्कयता पड़ती है जिसे अन्यथा व्यर्थ नही करे।इसी के तहत समस्त महिलाओं के साथ शपथ ली गई है। ओर उन्हें शुभकामनाएं ओर बधाई दी।