परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लगाए गंभीर आरोप, बीएमओ बोले– साक्ष्य मिलने पर होगी निष्पक्ष जांच
टीकमगढ़। जिले के जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर सुर्खियों में है। चंदपुरा निवासी एक दलित प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल में पदस्थ एक स्टाफ नर्स पर डिलीवरी के नाम पर ₹1000 लेने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि राशि लेने के बाद उन्हें इस लेनदेन की जानकारी किसी से साझा नहीं करने की हिदायत भी दी गई।
मामले को लेकर परिजनों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पतालों में जहां निशुल्क उपचार और प्रसूति सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, वहां इस तरह की शिकायतें गंभीर चिंता का विषय हैं।
इधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय अहिरवार ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। यदि शिकायतकर्ता वीडियो, ऑडियो या अन्य ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करते हैं तो नियमानुसार जांच कर दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल मौखिक आरोपों के आधार पर कार्रवाई करना संभव नहीं है।
यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता, जवाबदेही और मरीजों के अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करेगा। फिलहाल पूरे मामले की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Continue With Google
Comments (0)