*रीवा में विकास के दावों की खुली पोल, 80 साल बाद भी सड़क के लिए तरस रहा गांव, मरीज को खटोले में अस्पताल ले जाने की मजबूरी*
रीवा। जिले के पड़रिया पंचायत अंतर्गत बधवा और रायपुर क्षेत्र से विकास के दावों को आईना दिखाने वाली तस्वीर सामने आई है। सड़क सुविधा के अभाव में एक मरीज को ग्रामीण खटोले में लादकर संजय गांधी अस्पताल ले जाने को मजबूर हुए।
ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के करीब 80 वर्ष बाद भी गांव तक पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में किसी ग्रामीण के बीमार पड़ने या आपात स्थिति उत्पन्न होने पर मरीज को अस्पताल तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन जाता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में सड़क निर्माण सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। सामने आई यह तस्वीर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के जमीनी क्रियान्वयन और प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है।
Continue With Google