जोबट। विकासखंड जोबट के ग्राम बलदमुंग–मसानिया फलिया में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटना ने एक परिवार को पूरी तरह से उजाड़ दिया। आग की इस घटना में शंकर सिंह भूरसिंह मसानिया का मकान और घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक Sena Mahesh Patel स्वयं मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। विधायक ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
मौके पर निरीक्षण के दौरान विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा की। उन्होंने एसडीएम जोबट एवं थाना प्रभारी से घटना की जानकारी ली। इस दौरान सामने आया कि घटना का पंचनामा अभी तक तैयार नहीं किया गया था। इस पर विधायक ने तत्काल रिपोर्ट की प्रति मंगवाई और संबंधित पटवारी को मौके पर बुलाकर वहीं पंचनामा बनाने की प्रक्रिया शुरू करवाई।
पीड़ित परिवार को तत्काल राहत दिलाने के लिए विधायक के प्रयास से Indian Red Cross Society के माध्यम से ₹10,000 की नगद सहायता उपलब्ध करवाई गई।
साथ ही विधायक सेना महेश पटेल ने अपनी विधायक स्वेच्छानिधि से ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, जिससे पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में राहत मिल सके।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि संकट की घड़ी में जनता को कभी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को शासन की अन्य राहत योजनाओं का लाभ भी जल्द से जल्द दिलाया जाए।
ग्रामीणों ने विधायक के इस संवेदनशील कदम की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय जनप्रतिनिधि का मौके पर पहुंचकर मदद करना सराहनीय है। विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ-साथ मानसिक सहारा भी मिला है।

Continue With Google
Comments (0)