जनरल चौहान और सुनील कनेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया शानदार स्वागत

प्रेम गुप्ता

कठ्ठीवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कठ्ठीवाड़ा में उत्साह का माहौल बन गया। जनरल चौहान और सुनील कनेश को अहम पद मिलने पर कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा चौराहे पर भव्य स्वागत किया। 

स्वागत समारोह के उपरांत राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जहां नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष जयराजसिंह ठाकुर ने कहा कि अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारियों से कठ्ठीवाड़ा मंडल ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर सुनील कनेश ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। जनरल चौहान ने संगठन हित को सर्वोपरि बताते हुए हर कार्यकर्ता को साथ लेकर क्षेत्र में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प जताया।

नई जिला कार्यकारिणी में कठ्ठीवाड़ा मंडल से इनकी नियुक्ति की गई:

  • सुनील कनेश: अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष
  • नानसिंह चौहान: किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष
  • प्रवीण चौहान: अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री
  • नरेंद्र राठौड़: ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री
  • महेंद्र: किसान मोर्चा के जिला मंत्री
  • दिलु बामनिया: किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन में पार्टी के प्रति उत्साह और संगठन को नई ऊर्जा देने का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।