खकनार
खकनार में परंपरागत 12 गाड़ी आयोजन सम्पन्न, हजारों भक्त बने साक्षी
अक्षय तृतीया के दूसरे दिन खकनार नगर में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार 12 गाड़ी खींचने का भव्य आयोजन किया गया। मरीमाता के भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ बुरहानपुर-अमरावती रोड पर लगभग 500 मीटर की दूरी तक 12 गाड़ियाँ खींची।
समिति सदस्य विनोद महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।पूर्वजो की परम्परा अनुसार यह आयोजन आखातीज के दूसरे दिन किया जाता है इसकी पूजा पाठ आखातीज के दिन से ही पूरे नगर के चारो ओर शिव की पूजा व सभी देवी देवताओं को नैवेध लगाकर आमंत्रित किया जाता है वही दूसरे दिन पडवे पर सुबह से ही माता पुंजन के साथ तीनो भक्तो का उपवास रखा जाता है इस बार भी भगवान महाजन, अपने सहयोगियों गजानन चौधरी और राहुल पाटिल के साथ मिलकर सैकड़ों श्रद्धालुओं से भरी 12 गाड़ियों को खींचते हुए आगे बढ़े।
आयोजन की भव्यता को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग खकनार मुख्यालय पहुंचे। श्रद्धालु "जय माता दी" जय श्री राम के जयघोष के साथ माँ मरीमाता के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते रहे।
नगरवासियों एवं भक्तों के सहयोग से यह आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
बारह गाड़ी चल समारोह के दौरान 9 कन्याओ की झांकीया आगे आगे चल रही थी जी आकर्षक का केंद्र थी नगर में मरी माता भक्तो का जगह जगह भव्य स्वागत फूल बरसाकर किया गया भक्तों के चल समारोह के दौरान पूरा नगर भक्तिमय हो गया वही नगर में जगह जगह शीतल जल व शर्बत की व्यवस्था भी की गई थी

Continue With Google
Comments (0)