एक ही जमीन कई लोगों को बेचकर 1.5 करोड़ की ठगी,
पति-पत्नी समेत गिरोह पर केस — मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सीहोर !
सीहोर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीन घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक दंपति ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ही कृषि भूमि को कई लोगों को बेचकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम नोनीखेड़ी निवासी दीनदयाल शर्मा और उसकी पत्नी वैशाली शर्मा ने 11 लोगों से जमीन बेचने के नाम पर अलग-अलग सौदे किए और उनसे नकद व चेक के माध्यम से बड़ी रकम वसूली। हैरानी की बात यह है कि किसी भी व्यक्ति के नाम जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई।
मुख्य आरोपी दीनदयाल शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिया है
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपने सहयोगियों के जरिए लोगों को जमीन खरीदने के लिए फंसाते थे और फर्जी खरीदार बनाकर अधिक दाम का लालच देकर ठगी करते थे।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य शिकायतों की भी जांच शुरू कर दी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Continue With Google
Comments (0)