मुंगावली। स्थानीय श्री गणेश शंकर विद्यार्थी महाविद्यालय के सभागार में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शिविर गुरूवार को संपन्न हुआ। तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण में नगर एवं तहसील स्तर के प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को मोबाइल ऐप, प्रश्नावली भरने व फील्ड सर्वे की बारीकियाँ समझाई गईं। फील्ड ट्रेनर प्रमोद चतुर्वेदी, रामकिशोर यादव, उमेश गंगेले एवं अरविंद मार्कन द्वारा फील्ड पर ले जाकर मॉक ड्रिल भी करवाई। आगामी 1 मई से जनगणना का प्रथम चरण शुरू होगा
प्रशिक्षण का उद्घाटन दिनांक 21 अप्रैल 2026 को तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी मुंगावली सोनम शर्मा एवं नगर परिषद चार्ज अधिकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनय भट्ट द्वारा मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया
मास्टर ट्रेनर्स द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण में मोबाइल ऐप, नजरी नक्शा, हाउस लिस्टिंग, आदि को समझाया गया
तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी मुंगा वली सुश्री सोनम शर्मा द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं त्रुटि रहित आंकड़े एकत्रित करने पर पर विशेष जोर दिया गया, नगर परिषद सीएमओ विनय भट्ट द्वारा प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रदान की गई समस्त जानकारी को प्रगणक एवं सुपरवाइजर द्वारा विस्तार पूर्वक समझने पर जोर दिया गया. प्रशिक्षण के समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों के प्रशिक्षण उपरांत फीडबैक का वाचन प्रगणक सौरभ भगत, भूपेंद्र कनखरे,प्रभात शर्मा एवं पर्यवेक्षक सुरेन्द्र खरे के द्वारा किया गया
प्रशिक्षण में नोडल के रूप में नगर परिषद से अभिषेक राजपूत एवं तहसील से देवांशु शर्मा,BAC का मार्गदर्शन रहा।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रगणको को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है ताकि जनगणना में कोई त्रुटि न रहे
नागरिकों से अपील है कि सही जानकारी देकर सहयोग करें" - सुश्री सोनम शर्मा , तहसीलदार मुंगावली

Continue With Google
Comments (0)