नेपानगर के वार्ड क्रमांक 7 सम्राट अशोक नगर में डामरीकरण रोड का घटिया निर्माण होने पर वार्ड वासियों ने किया विरोध। वार्ड पार्षद पी आई सी की बैठक में बैठी हुई थी, जैसे ही वार्ड वासियों के फोन आना शुरू हुए पी आई सी की बैठक छोड़कर वार्ड में गई देखा कि रोड की सफाई नहीं हुई थी और ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण किया जा रहा था जिसका विरोध वार्डवासियों, वार्ड पार्षद एवं उनके सहयोगी पार्षदों ने विरोध किया और काम को बंद करने को कहा और कहा कि जब तक सही तरीके से कम नहीं किया जाए तब तक डामरीकरण का कार्य नहीं करना है l
मौके से मुख्य नगर पालिका अधिकारी को एवं इंजीनियर को फोन लगाया गया किंतु दोनों भी नहीं आए l वार्डवासियों द्वारा बताया गया कि मिट्टी पर ही रोड़ बनाना शुरू किया गया है और ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है l
नगर में जहां भी डामरीकरण रोड निर्माण किया जा रहा है वहां घटिया निर्माण की शिकायतें आ रही है वार्ड वासियों द्वारा बताया जा रहा है कि कम डामर की मात्रा उपयोग किया जा रहा है और रोड की मोटी भी काम है देखना होगा कि आगे क्या कार्रवाई की जाती है ठेकेदार के ऊपर l
बाइट 01 सपना कैलाश पटेल पार्षद

Continue With Google
Comments (0)