पं० राजेश गौतम को बनाया गया लिधौरा मंडल अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाइयां
नगर के युवाओं में देखने को खुशी की लहर फोन पर दी बधाई
लिधौरा भारतीय जनता पार्टी ने जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई नियुक्ति की घोषणा की है प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से ए निर्णय लिया गया है जारी पत्र के अनुसार जतारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लिधौरा खास मंडल के मंडल अध्यक्ष पद पर पंडित राजेश गौतम को नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है पार्टी पदाधिकारी ने उम्मीद जताई है की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राजेश गौतम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे वहीं अध्यक्ष राजेश गौतम कहा भारतीय जनता पार्टी हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान रखने वाली एकमात्र पार्टी है पार्टी के सिर्फ नेतृत्व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक एवं जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत का आभारी हूं मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका पालन करने के लिए पूरी ईमानदारी से हर पल प्रतिबद्ध रहूंगा साथ ही पार्टी हित में कार्यकर्ता रहूंगा लगातार दूरभाष एवं प्रत्यक्ष रूप से नगर एवं जिले के कोने-कोने से लोगों का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है जिसे देखकर एवं सुनकर में कृतज्ञता महसूस कर रहा हूं
इस अवसर पर देवी दयाल खर्द ओम प्रकाश शर्मा पवन भट्ट हल्के गौतम महेश सैनी पुष्पेंद्र योगी (अनिल सैनी पूर्व महामंत्री)स्वप्निल अग्रवाल बबली राजा नीतू शर्मा महेश साहू अशोक खटीक जीवन रावत बृजेंद्र नायक सोनू साहू सौरभ खटीक महेश जैन प्रिंस खटीक बल्लू साहू सतीश साहू संजीव नायक रामकुमार रजक मानवेन्द्र चतुर्वेदी आदि लोगों ने बधाई दी

Continue With Google
Comments (0)