बड़वानी। स्थानीय नगर पालिका परिषद के अंतर्गत कार्यरत स्व
सहायता समूह की महिलाएं नई दिल्ली भारत मंडपम में आयोजित अमृत मित्र महोत्सव में शामिल हुई। भारत सरकार द्वारा आयोजित यह महोत्सव 13 मार्च को भारत मंडपम में आयोजित किया गया। जिसमें देशभर से अमृत मित्र के रूप में कार्य कर रही महिलाओं को आमंत्रित किया था। बड़वानी नगर पालिका अंतर्गत पंजीकृत स्व सहायता समूह की महिलाएं, जो अमृत मित्र के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सिटी मिशन मैनेजर अमित सिंह गांधी के नेतृत्व में इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का हिस्सा बनी। सीएमओ सोनाली शर्मा और नपाध्यक्ष अश्विनी निक्कु चौहान के मार्गदर्शन में यह महिलाएं नगर में जल गुणवत्ता परीक्षण का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री आवास एवं शहरी विकास विभाग मनोहर लाल खट्टर द्वारा इन महिलाओं को सम्मानित किया।

Continue With Google
Comments (0)