किसानों के हित में राज्यसभा में डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी का तारांकित प्रश्न रुपे किसान क्रेडिट कार्ड पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने दिया जवाब
बड़वानी :-राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने आज राज्यसभा में किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय नए रुपे किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में तारांकित प्रश्न उठाते हुए सरकार से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस प्रश्न के माध्यम से उन्होंने वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न राज्यों में जारी किए गए नए रुपे किसान क्रेडिट कार्डों की संख्या, उनकी ऋण सीमा तथा किसानों की आय और कृषि उत्पादकता पर इसके प्रभाव से संबंधित जानकारी मांगी। केंद्र सरकार की और से वित्त मंत्री द्वारा दिए गए उत्तर में बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से सस्ती दरों पर ऋऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। संशोधित ब्याज अनुदान योजना के तहत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड पर अधिकतम 3 लाख रुपए तक की क्रेडिट लिमिट पर रियायती ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कृषि क्षेत्र के लिए संस्थागत ऋऋण प्रवाह में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2013-14 में कृषि ऋण प्रवाह 7.30 लाख करोड़ रुपए था, जो बढड़र वर्ष 2024-25 में 28.67 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसी प्रकार किसान क्रेडिट कार्ड खातों की संख्या भी 6.46 करोड़ से बढड़र 7.72 करोड़ तक पहुंच गई है। डॉ. सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं किसानों को समय पर सस्ती दरों पर ऋऋण उपलब्ध कराकर कृषि निवेश बढ़ाने और किसानों की आय में स्थिरता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को संस्थागत बैंकिंग प्रणाली से जोडना और उन्हें आसान ऋऋण उपलब्ध कराना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। डॉ. सोलंकी ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों से देश के किसानों को व्यापक लाभमिलेगा और कृषि क्षेत्र को नई मजबूती प्राप्त होगी।

Continue With Google
Comments (0)