बुधनी ब्रेकिंग न्यूज़
तेज रफ्तार कार का कहर: भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल
बुधनी। राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में मनीष उर्फ मिंटू वर्मा पिता हुकुमचंद वर्मा 36 साल निवासी सौम्य वेदांत कॉलोनी , मंडीदीप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग कार से नर्मदापुरम से भोपाल की ओर जा रहे थे।
हादसे में कार में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें कृष्णकांत वर्मा पिता हेमराज वर्मा (30 वर्ष) निवासी सौम्य कॉलोनी मंडीदीप, वेदांत विश्वकर्मा पिता धनराज विश्वकर्मा 35 साल शीतल सिटी कॉलोनी, मंडीदीप
दीपेश शर्मा पिता महेश शर्मा 36 साल बरेली रायसेन
शामिल हैं।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल 1033 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल बुधनी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी रवि शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी करते हुए घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई।
फिलहाल बुधनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिजनों में शोक की लहर है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
मध्य प्रदेश स्पेशल
सड़क हादसा, एक की मौत तीन gambheer
सड़क हादसा, एक की मौत तीन गंभीर
March 09, 2026 10:32 AM
1 min read
32 views
1/3
Tags:
#accident_budhni
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google