सरपंच ने उठाई गरीब परिवार की बेटी की शादी की जिम्मेदारी,अपनी बेटी की तरह किया विदा और दहेज में भेट की घरेलू सामग्री....

एंकर/- दमोह जिले के हटा तहसील से  सामाजिक समरसता की अनोखी मिसाल सामने आई है। यहां एक गरीब दलित परिवार की बेटी की शादी रसीलपुर गांव के सरपंच कमल दुबे के द्वारा धूमधाम से संपन्न कराई है। शादी का पूरा खर्च उनके द्वारा उठाया गया। पूरे गांव में दूल्हे की बारात धूमधाम से निकली जमकर लोगों ने डांस किया। पूरा गांव इस शादी समारोह में शामिल हुआ और बेटी को धूमधाम से विदा किया। दरअसल बंसल परिवार की बेटी अर्चना पिता पूरन बंसल की शादी छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा निवासी करन बंसल के साथ हुई है। बुधवार रात छतरपुर से बारात रसीलपुर गांव पहुंची। जहां बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया।
दलित परिवार की बेटी के माता-पिता और परिजन मजदूरी करते हैं। अर्चना घर की बड़ी बेटी है और घर में यह पहला विवाह संपन्न हुआ है। सरपंच कमल दुबे ने बताया कि गरीब परिवार होने के कारण मेरे मन में मदद करने की इच्छा हुई। लगुन के समय मैंने परिवार के लोगों से मुलाकात की तो परिवार ने अपनी समस्या बताई। क्योंकि सरपंच होने के नाते मेरी भी जवाबदारी बनती है कि किसी भी गरीब परिवार की मदद की जाए। यह छोटी सी मदद जो मुझसे बन सकी मेरे द्वारा की गई।खाने-पीने की व्यवस्था, टेंट का सामान इसके अलावा जो भी दहेज का सामान  बन सका मैंने बेटी की शादी में उपलब्ध कराया है। शादी में शामिल होकर दामाद और बेटी को आशीर्वाद दिया है। मैं चाहता हूं कि सभी जनप्रतिनिधियों की सोच इसी प्रकार की रहे तो गांव में कभी कोई गरीब परिवार अपनी खुशियों के लिए पीछे नहीं हटेगा। शादी में शामिल हुए रनेह के जिला पंचायत सदस्य मनीष तंतुवाय  ने कहा कि रसीलपुर गांव के सरपंच के द्वारा यह बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है। जिसमें बंसल परिवार की बेटी का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया है। यह सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की गई है।  इससे सभी जनप्रतिनिधियों को एक संदेश भी लेना चाहिए। आज जहां दलित परिवार के  दूल्हे को घोड़ी पर नहीं बैठाया जाता।
हमारे यहां सरपंच के प्रयासों से धूमधाम से बारात गांव में घोड़ी पर निकाली और बारातियों ने खूब जमकर नृत्य किया।  जिसके बाद यह विवाह संपन्न हुआ। आज गरीब परिवार की बेटी की शादी में मदद करने के लिए जहां रिश्तेदार भी खड़े नहीं होते। वहीं सरपंच ने एक बहुत अच्छी सोच का परिचय दिया है। गांव के लोगों ने भी एक बहुत अच्छे जनप्रतिनिधि को चुना है जो आज गरीब परिवारों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।
बाईट/- कमल दुबे ( सरपंच ग्राम रसीलपुर,तौलिया डाले हुए )
बाईट/- मनीष तंतवाय ( जिला पंचायत सदस्य रनेह )