सीहोर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता
24 घंटे में सुलझाई चोरी की बड़ी वारदात
सीहोर - बसीम उददीन
सीहोर की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है चोरी की घटना में 24 घंटे में अपराधी को दबोचने में कामयाबी मिली है।
अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के आदेश पर सी.एस.पी. डॉक्टर अभिनंदना शर्मा के मार्ग दर्शन में कोतवाली पुलिस ने बढ़ियाखेड़ी में हुई एक बड़ी चोरी का महज़ 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी अंकित दीक्षित (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके पास से शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया है।
फरियादी कार्तिक राय के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी थी। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को धरदबोचा है
आरोपी के कब्जे से सोने का हार, मंगलसूत्र, चैन, कंगन, चांदी की पायल और नकदी सहित कुल 16 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। आरोपी सूने मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है कार्यवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र यादव सहित टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Continue With Google