सिंगोली (नीमच) | संवाददाता : मुकेश कुमार जैन
जावद विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात: सिंगोली का अस्पताल अब 50 नहीं, 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल बनेगा
सिंगोली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जावद विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी स्वास्थ्य सौगात देते हुए सिविल अस्पताल, जावद-34 के उन्नयन को स्वीकृति प्रदान कर इसे 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा को पत्र लिखकर निर्णय की जानकारी दी और उन्हें क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि इस निर्णय से जावद विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने विधायक श्री सकलेचा से आग्रह किया कि इस जनहितकारी निर्णय की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित हो।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह उपलब्धि न केवल जावद विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से इस महत्वपूर्ण निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जन-जन तक इसकी जानकारी पहुंचाने का अनुरोध किया।
इस निर्णय से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा तथा मरीजों को बेहतर उपचार, अधिक बिस्तरों की सुविधा और उन्नत चिकित्सा व्यवस्थाओं का लाभ मिलेगा। स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।
Continue With Google
Comments (0)