त्योंथर में फिर बाढ़ का खतरा, विधायक सिद्धार्थ तिवारी ‘राज’ ग्राउंड पर सक्रिय
रीवा के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के तराई और नदी तटवर्ती इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में आवागमन प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुए विधायक सिद्धार्थ तिवारी ‘राज’ प्रशासनिक अमले के साथ लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
त्योंथर विधानसभा के तराई क्षेत्र में अतिवृष्टि के बाद एक बार फिर बाढ़ की स्थिति ने चिंता बढ़ा दी है। नदी-नालों में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
विधायक सिद्धार्थ तिवारी ‘राज’ एसडीएम, एसडीओपी, सीईओ, तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों में पहुंचे और मौके पर स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने तथा प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि उफनती नदियों, नालों, कुओं और बावड़ियों के पास न जाएं। बिजली के खंभों से भी दूरी बनाए रखें और बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Continue With Google