रक्तदान शिविर.., 30 परिवारों के लिए उम्मीद बनीं 30 यूनिट रक्त
स्व. सुरेश चंद्र बारिया की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित, फलदार पौधे और प्रमाणपत्र देकर रक्तदाताओं का हुआ सम्मान
कट् ठीवाड़ा। प्रेम गुप्ता । स्व. सुरेश चंद्र बारिया की स्मृति को सेवा और मानवता से जोड़ते हुए गुरुवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय आलीराजपुर से वाहन एवं चिकित्सकीय टीम पहुंची, जिसके सहयोग से 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
शिविर में युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन में मदद का संकल्प लिया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए फलदार पौधे और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। वहीं, स्व. सुरेश चंद्र बारिया के परिजनों ने रक्तदाताओं को स्मृति स्वरूप उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
आयोजन में समाजसेवी कादू सिंह डुडवे का उल्लेखनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में वरसिंह बारिया, शान, इरशाद शेख, अंकित राठौड़, शिवराज सिंह जादव, अमजद पठान, रचना, शीतल डावर, सुरेश डावर, ज्ञान प्रकाश बारिया, हितेश बारिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Continue With Google