टीकमगढ़ में सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात कार्यक्रम का 133 वां संस्करण।* 


टीकमगढ़। आज टीकमगढ़ में सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी टीकमगढ़ के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 133 वां संस्करण जिले के सभी 809बूथों पर सुना गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने मेन पोस्ट ऑफिस के पास धर पर मन की बात कार्यक्रम को सुना जिसमें साथ में उपाध्यक्ष प्रजातंत्र गंगेंले व महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव उपस्थित रहे। पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी गोस्वामी ने राजमहल स्थित आवास पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। वालक माध्यमिक शाला के पास 32 नंबर वूथ पर राजेश गौतम मंडल अध्यक्ष लिधौरा,पवन भट्ट, महेश सैनी, पुष्पेन्द्र योगी,सौरभ खटीक ने मन की वात सुनी । 82 नंबर बूथ पर भाजपा जिला महामंत्री इंजी अभय प्रताप सिंह यादव ने मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं संग चुना। नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे रानू ने वार्ड नं 17 पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।बूथ नंबर 48 पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना व हनी जैन, अंशुल सोनी ,राजेश सोनी ने मन की बात कार्यक्रम सुना। नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। वहीं बुडेरा में रामा रजक,देरी में बाबूलाल यादव व महाराजपुरा में धनश्याम ने कार्यकताओं संग मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने न्यूक्लियर एनर्जी में नई उपलब्धि लाकर माइल्स्टोन स्थापित किया जिसमें रिएक्टर में एंट्री हुई है।आज भारत की प्राचीन धारा लोगों तक पहुंच रही है लोग योग व आध्यात्म से जुड़ने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं, बौद्ध परंपरा हमें प्रकृति से जोड़ने का कार्य करती है। उत्तर प्रदेश में गज मित्र के जरिए लोग टीम बनाकर जानवरों के साथ सद्भाव दिखा रहे है और टकराव को कम किया जा रहा है। आज टेक्नोलॉजी हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण बन गई है, ऐसी ही टेक्नोलॉजी की मदद से शिक्षा व इतिहास से जुड़ी पुरानी आठवीं शताब्दी तक की पंडुब्बिय व आदि किताबों को डिजीटलीकरण कर रखा जा रहा है जिसमें आजादी के महापुरुषों का इतिहास भी है।आज मेथ ओलंपियाड जैसी कठिन प्रतियोगिताओं में हमारे देश की बेटी अब्बल आ रही है।