ट्राले के पिछले हिस्से ने मारी पिता पुत्र को टक्कर बाल बची पिता- पुत्र की जान,बालक हुआ घायल , अस्पताल में उपचार जारी ,मामला पहुंचा थाना कोतवाली, पुलिस ने किया ट्रक चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज ,थाना अभिरक्षा में किया ट्राला खड़ा।
बड़वानी -दरअसल जिला मुख्यालय पर लोडिंग वाहनो चालक यातयात के नियमों को ताक में रखते हुए सरेआम दौड़ा रहे है जिसके चलते यातायात नियमों के अनदेखी के चलते कई दफा दुर्घटनाओं के शिकार भी हो रहे है वही जिला मुख्यालय के शहर कारंजा से पाटी की ओर जाने वाले बड़े ट्राले वाहन के पिछले हिस्से की चपेट में आने से एक पिता पुत्र की जान बाल बाल बची गई ओर लोगों की मदद से जल्द उठाया गया और उपचार के लिए ले गए गनीमत यह रही कि किसी तरह की बड़ी घटना के शिकार नही हुए वरना पिता पुत्र बड़ी घटना के शिकार हो सकते थे , हॉलाकि प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि कारंजा से मोटी माता की तरफ टर्न लेने के दौरान बाइक सवार को ट्राले के पिछले हिस्से ने टक्कर मार दी और मौके पर ही बाइक सहित दोनों पिता पुत्र गिर गए जिसके पिछले हिस्से की टक्कर में आने से बच्चे को पैर में चोट आई। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया है कि चालक के साथ क्लीनर नही था अगर क्लीनर होता तो चालक को टर्न बताने में आसानी हो सकती थी और किसी तरह की घटना घटित नहीं होती, वही घायल पीड़ित सुनील धनगर के मुताबिक बताया गया है कि वे अपने किसी नजदीकी परिवार की शादी से दशहरे मैदान से घर की ओर करी लौट रहे थे तभी शादी से लौटने वक़्त के दौरान मोटी माता मंदिर चोराहै पर कारंजे की ओर से आ रहे बड़े ट्रक ने साइड में खड़ी बाइक को टर्न के दौरान टक्कर मार दी जिसके चलते दोनों पिता पुत्र को चोट आई और लोगों ने समय होते हुए मुझें ओर गाड़ी सहित बच्चे को जल्द उठाया हॉलाकि घुटने में मुझे भी चोट आई है लेकिन बच्चे को ज्यादा चोट होने के चलते पैर सीधा नही हो पा रहा है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस घटना को देखते हुए प्रत्यक्षदर्शियों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी औरउनकी मदद से ट्रक चालक को थाने ले गए इस दौरान थाने में पहुंचकर ट्रक चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई।
थाना कोतवाली बलजीत सिंह बिसेन ने बताया है कि थाना कस्बे के मोटी माता मंदिर की ओर दुग्ध व्यवसायिक अपने बच्चे के साथ खड़े हुए थे तभी इसी दौरान कारंजे चोराहे से ट्राला मोटी माता से होकर पाला बाजार की ओर गुजर रहा था इस दौरान ट्राले ने टक्कर मार दी वे स्वयं ओर उनका बालक घायल हुँआ है।प्राप्त सूचना पर फरियादी के द्वारा ट्रक चालक के विरुद्ध एफआईआर 281 ,125A की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है हॉलाकि एक्सीडेंट के मामले को देखते हुए गाड़ी को थाने की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है ओर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue With Google
Comments (0)