बड़वानी। बोर्ड परीक्षा परिणाम में 12वी एग्रीकल्चर विषय से की छात्रा सोनल यादव ने 82 प्रतिशत के साथ सफलता हाशिल। माता -पिता हुए बेटी के परीक्षा परिणाम से खुश ,मिठाई खिलाकर दी बधाई। उज्जवल भविष्य की कामना ।
बड़वानी। मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। इस दौरान बड़वानी जिले की शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 की छात्रा सोनल यादव ने 12वी एग्रीकल्चर से 82 प्रतिशत के साथ कक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया। हॉलाकि सोनल की कक्षा 12 वी में सफलता से परिवार के लोगों में खुशी की लहर छा गई ।वही इस सफलता का श्रेय छात्रा सोनल ने अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया। इस दौरान सोनल का कहना है कि वे एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती है जहाँ एक ओर पिता मजदूरी करते वही माता एक ग्रहणी महिला के रूप में कार्य करती है इसी के चलते माता और पिता ने मेहनत मजदूरी कर हौसले को बुलंद बनाए रखने के लिए एक बिटिया की पढ़ाई के सपने के हौसले की उड़ान को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया ओर जिसके चलते उन्होंने लगातार शिक्षा की ओर अग्रसर कर परीक्षा परिणाम बेहतर आए इसके लिए प्रेरित किया। ऐसे में एक पिता ने शिक्षा के क्षेत्र में एक गुरु की भूमिका अदा की ओर अपनी बेटी को सफलता में चार चांद लगवाए। वही छात्रा का कहना है कि वे अब इस सफलता के बाद आगे की शिक्षा महाविद्यालय में निरंतर जारी रखेगी ओर शासकीय सेवा में जाकर प्रदेश में और निमाड़ जैसे क्षेत्र का एक बड़ा नाम रोशन करेगी। जिसके चलते उन्होंने एग्रीकल्चर विषय बहुत पसंद था जिसके पीछे इस विषय को चुनने का कारण खेती किसानी के लिए एक उन्नत किस्म की पैदावार हो उसके लिए इस निमाड़ जैसे क्षेत्र में खेती जैसे क्षेत्र के लिए आगामी समय मे बेहतर बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी ओर खेती को उन्नत खुशहाल बनाने के लिए एग्रीकल्चर विभाग के क्षेत्र में सुनहरा अवसर प्रदान करेगी ताकि ओर बेहतर खुशहाल खेती का क्षेत्र बनकर उभरे जिसके चलते वह आगे की पढ़ाई और जारी रखेंगी ओर प्रतियोगिता परीक्षाओ में परिणाम में अव्वल आकर देश प्रदेश में नाम रोशन करेंगी। इस दौरान छात्रा ने अपनी बोर्ड परीक्षा परिणाम की इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया, जिन्होंने उन्हें लगातार सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया। ओर परिवार में माता-पिता ओर भाई बहनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue With Google
Comments (0)