नगर कांग्रेस ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, सीवर कार्य और मूंग खरीदी व्यवस्था में सुधार की मांग
नर्मदापुरम। नगर कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम ने शहर एवं किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने नगर में चल रहे सीवर लाइन रेस्टोरेशन कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई पर रोक लगाने की मांग की।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने कहा कि सीवर लाइन कार्य के बाद सड़कों का रेस्टोरेशन गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने वर्षाकाल में खुदाई कार्य बंद रखने की भी मांग उठाई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए मूंग खरीदी के लिए पंजीयन व्यवस्था को सरल एवं सुगम बनाने की मांग की। साथ ही प्रति एकड़ उपज खरीदी की सीमा बढ़ाने की आवश्यकता बताई, ताकि किसानों को उनकी पूरी उपज का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने शहर तहसील एवं एसडीएम कार्यालय को पुनः कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थानांतरित किए जाने की मांग भी की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका अनोखी राजोरिया, धर्मेन्द्र तिवारी, अजय सैनी, मधुसूदन यादव, अरुण दीक्षित, अन्नू मलैया, फैजान उल हक, गुलाम हैदर, संतोष तोमर, अमित खत्री, बबलू राठौर, विक्की जमनानी, प्रदीप दुबे, धीरज बहुत्रा, गुलाम मुस्तफा, आनंद थापक, कपिल यादव, सिराज खान, मंजुल मणि ढिमोले, प्रताप राजपूत, सौरभ राय, ऋतिक चौहान, कीर्ति मिश्रा, अम्बिका राजपूत, अजय शर्मा, शैलू तोमर, विनोद दुबे, संतोष अहिरवार, सलीम, जागेश यादव, दिलीप अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से जनहित और किसान हित से जुड़े इन मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की।
नगर कांग्रेस ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
सीवर कार्य और मूंग खरीदी व्यवस्था में सुधार की मांग

Continue With Google
Comments (0)