शासकीय महाविद्यालय पलेरा में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव, गुरुजनों का हुआ सम्मान
पलेरा। शासकीय महाविद्यालय पलेरा में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश प्रताप सिंह एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, महर्षि संदीपनी और महर्षि वेदव्यास के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्ति एवं ज्ञान के वातावरण से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम खरे, प्रदीप खरे, रामनाथ साहू, हरीशंकर गंगेले, पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह एवं सोनू विश्वकर्मा तथा पूर्व छात्र नितिन मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों का शाल-श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। वहीं छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के समस्त गुरुजनों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा देने वाला नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा और संस्कार प्रदान करने वाला मार्गदर्शक होता है। गुरु पूर्णिमा हमें अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती है। अतिथियों ने भी गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एकल एवं समूह गायन, नाटक, कविता पाठ, भाषण, एकल एवं समूह नृत्य, पोस्टर निर्माण तथा रंगोली जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अरमान अहमद, डॉ. बलराम अग्निहोत्री, डॉ. ममता चानना, डॉ. प्रमोद कुमार रिछारिया, डॉ. शरद कुमार पराशर, डॉ. सुरजन सिंह यादव, डॉ. विभा तिवारी, डॉ. किश्वर मंसूरी, डॉ. के.जी. चौरसिया, डॉ. संजय दई, डॉ. ज्योतिर्मय दत्ता, डॉ. नितेश डेहरिया सहित समस्त स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ।
Continue With Google
Comments (0)