*पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
*जुंआ खेलते 10 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार*
*उमरिया।* पाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जुंआ खेल रहे 10 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से दांव पर लगे रुपये और जुंआ के सामान भी जब्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पाली में बीती रात कुछ लोगों के रुपये के दांव पर जुंआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान मौके से 10 लोग जुंआ खेलते पकड़े गए। पकड़े गए लोगों में साकेत सोनी पिता स्व. भागवत प्रसाद सोनी उम्र 30 साल निवासी वार्ड नं. 11 पाली, घनश्याम नामदेव पिता रमेश नामदेव उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं. 10 झिरिया मोहल्ला पाली, अलीम अली उर्फ पिन्टू पिता मुस्ताक अली उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं. 10 झिरिया मोहल्ला पाली, आनंद देव मरावी पिता स्व. राधे श्याम मरावी उम्र 48 साल निवासी वार्ड नं. 07 उपाध्याय मोहल्ला पाली, देवानंद महोबिया पिता स्व. राममिलन महोबिया उम्र 50 साल निवासी वार्ड नं. 02 कचौरा मोहल्ला पाली, जितेन्द्र कुमार लखेर पिता रज्जन प्रसाद लखेर उम्र 32 साल निवासी वार्ड नं. 12 बाबूलाईन पाली, रवि कुमार जयसवाल पिता स्व. छोटेलाल जयसवाल उम्र 42 साल निवासी वार्ड नं. 06 विश्वकर्मा मोहल्ला पाली, कईम अहमद पिता स्व. नईम अहमद उम्र 36 साल निवासी वार्ड नं. 08 मस्जिद मोहल्ला पाली, कृष्ण कुमार गुप्ता पिता स्व. मिठाईलाल गुप्ता उम्र 42 साल निवासी वार्ड नं. 07 उपाध्याय मोहल्ला पाली और प्रदीप रजक पिता स्व. प्रेमलाल रजक उम्र 46 साल निवासी वार्ड नं. 10 झिरिया मोहल्ला पाली शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पाली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और जुंआ-सट्टा जैसी गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई को सराहते हुए कहा कि ऐसी दबिश से समाज में सकारात्मक संदेश गया है।
Comments (0)