आलोट। खरतरगच्छ संघ की प्रखर व्याख्यात्री एवं श्री जिन कुशल सूरी दादावाड़ी नागेश्वर तीर्थ की प्रेरिका साध्वी चंदनबाला श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-4 का चातुर्मास प्रवेश शनिवार को अहमदाबाद में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। चातुर्मास के दौरान आगामी 120 दिनों तक प्रवचन, स्वाध्याय, तप, आराधना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।

साध्वी चंदनबाला श्रीजी, प्रखर व्याख्यात्री साध्वी चंद्रप्रभा श्रीजी म.सा. की सुशिष्या हैं। उनके चातुर्मास प्रवेश के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धर्ममय वातावरण में मंगल प्रवेश का साक्षी बने।

चातुर्मास प्रवेश समारोह में नागेश्वर दादावाड़ी ट्रस्ट मंडल एवं विंचक्षण विद्यापीठ, रतलाम के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। इसमें अध्यक्ष अशोक कोठारी, संरक्षक महेंद्र सिंघी, सचिव सुरेश बांठिया, कोषाध्यक्ष नितेश बांठिया, महेंद्र गादिया, नरेंद्र लोढ़ा, यशवंत लोढ़ा, डॉ. सुनील चोपड़ा, अष्टापद तीर्थ ट्रस्ट के सचिव रविंद्र सिंह श्रीमाल, श्री ऋषभ जीनेश्वर ट्रस्ट (खतरवसाई) पालीताना के उपाध्यक्ष बाबूलाल सकलेचा, शक्ति सिंह श्रीमाल, रवि बाफना, अर्पित बाफना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

खरतरगच्छ संघ, अहमदाबाद द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि चातुर्मास के दौरान नियमित प्रवचन, धार्मिक अनुष्ठान, तप, स्वाध्याय और संस्कार आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

नागपुर में भी हुआ चातुर्मास प्रवेश

वहीं, आचार्य विश्व रत्न सागर महाराज साहब आदि ठाणा का चातुर्मास प्रवेश 19 जुलाई को नागपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मालवा संघ की ओर से उपाध्यक्ष अनिल देसरला ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।