मुंगावली। सेन समाज के आराध्य देव सेन महाराज की 726 वीं जयंती इस वर्ष भी हर्षौल्लास के साथ भव्यता से मनाई गईं।
मंगलवार को शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर से सेन समाज का चल समारोह निकाला गया जो नगर प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंचा इस चल समारोह में घोड़े पर बालिकाएं पगड़ी बांधे हूई हाथों में झंडा लिए हुए चल रही थी, तो बही शोभा यात्रा में बालिकाएं सर पर पगड़ी बांधे हुए शोभा यात्रा में शामिल रही नव युवकों द्वारा इस चल समारोह में  नाचते गाते हुऐ चल रहे थे।यह चल समारोह श्री राधा कृष्ण मंदिर से  निकाली गई जिसमें समाज के सभी स्वा जातीय बंधुओं ने सेन जी महाराज की पूजा अर्चना शिरोमणी सेन महाराज जयंती कार्यक्रम हुआ सभी समाजजन अपने अपने घरों में तो सेन महाराज के चित्र का पूजन करेंगे, साथ ही समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस शोभायात्रा का शहर में कई जगह स्वागत किया गया तो वही गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे पर ज्ञानलय  परिवार संयोजक अर्जुन बृजेंद्र सिंह यादव के  शिरोमणि सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए कर चल समारोह में शामिल रहे लोगों का ठंडा पिलाकर इस दौरान  अर्जुन यादव कहा कि मध्यकाल के संतो में सेन महाराज का नाम अग्रणी है, उन्होंने सदा पवित्रता और सात्विकता पर जोर दिया। सत्य, सद्भावना और अहिंसा से जुड़ा उनका संदेश लोगों का सदा मार्गदर्शन कराता रहेगा,इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री रामबाबू दुबे, अविनाश यादव, अनिकेत भार्गव , इंद्रजीत यादव,गुरुशरण यादव, आयुष दुबे सहित ज्ञानालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।