देवली (राजस्थान) | संवाददाता : मुकेश कुमार जैन
देवली में मुनि वैराग्य सागर एवं मुनि सुप्रभ सागर महाराज का भव्य मंगल नगर प्रवेश
देवली। बड़े ही पुण्ययोग एवं हर्षोल्लास के वातावरण में परम पूज्य आचार्य श्री 108 वर्द्धमान सागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री वैराग्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज का ऊंचा गांव से देवली स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर तक भव्य मंगल नगर प्रवेश संपन्न हुआ।
नगर प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग को आकर्षक स्वागत द्वारों, धर्मध्वजाओं एवं रंगोलियों से सजाया गया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मुनिश्री का पाद प्रक्षालन कर पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। "जय जिनेन्द्र" और धर्म जयघोषों से संपूर्ण नगर धर्ममय एवं भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।
श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचने पर सकल जैन समाज द्वारा मुनिश्री का विनयपूर्वक अभिनंदन एवं मंगल स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरुवर के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा चातुर्मास के पावन अवसर पर अधिकाधिक धर्म आराधना करने का संकल्प
Continue With Google
Comments (0)