गढ़ाकोटा में सेन समाज ने श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती

 

 

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में नगर के सेन धर्मशाला में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती सेन समाज द्वारा श्रद्धा, सादगी और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और सभी ने अपने आराध्य संत को नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक भार्गव रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में संत श्री सेन जी महाराज के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत सेन जी महाराज उदारता, सादगी और सेवा भाव के प्रतीक थे, जिनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संत श्री सेन जी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और श्रद्धांजलि अर्पण कर संत के प्रति आस्था प्रकट की गई।

कार्यक्रम में हरिशंकर सेन,गोरेलाल सेन, नितिन सेन, टीकाराम सेन, संतोष सेन, लखन सेन, पतिराम सेन, कैलाश सेन, ललित सेन, भगवानदास सेन, अशोक सेन, लोकेश सेन, गजेन्द्र सेन, विजय सेन, सरमन सेन, कमलेश सेन, राकेश सेन और हरगोविंद सेन सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संत श्री सेन जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।