श्री कल्याण मंदिर विधान श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न
बही पार्श्वनाथ। अतिशय क्षेत्र बही पार्श्वनाथ चौपाटी पर परम पूज्य अर्ह योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्यसागर जी महाराज एवं ससंघ के पावन सान्निध्य तथा क्षेत्र पर विराजित पूज्य दीदियों के निर्देशन में श्री कल्याण मंदिर विधान का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा नित्य नियम पूजन एवं विधान पूजन विधि-विधानपूर्वक संपन्न किया गया। विधान के दौरान वातावरण भक्तिमय बन गया और श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूज्य मुनिश्री ने अपने मंगल प्रवचनों में धर्म, संयम, आत्मकल्याण एवं आध्यात्मिक उन्नति का संदेश प्रदान किया। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन का लाभ उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया।
विधान में आसपास सहित अनेक नगरों से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। सभी ने श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन कर धर्म प्रभावना में सहभागिता निभाई तथा क्षेत्र की धार्मिक गरिमा को और अधिक बढ़ाया।

Continue With Google
Comments (0)