इंदौर (मध्य प्रदेश) | विशेष संवाददाता

 

मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महामुनिराज की ऐतिहासिक भव्य अगवानी 26 जुलाई को, देशभर से उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

 

इंदौर। धर्मनगरी इंदौर 26 जुलाई को एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है। जगत पूज्य मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महामुनिराज की भव्य एवं विराट अगवानी को लेकर संपूर्ण शहर में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण है। इस दिव्य आयोजन में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

 

आयोजन समिति के अनुसार अगवानी यात्रा 26 जुलाई, प्रातः 7:00 बजे बड़े गणपति चौराहा, मल्हारगंज, इंदौर से प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा भव्य धार्मिक वैभव और सांस्कृतिक गरिमा का अद्भुत संगम होगी।

 

अगवानी में 5 हेलीकॉप्टरों से पुष्पवर्षा, 21 जेसीबी, 31 ट्रॉले, 5 ट्रैक्टर, 11 विंटेज कारें, 1 भव्य रथ, 2 हाथी, 12 ध्वज वाहक, 24 बग्गियां, 12 घोड़ियां, 40 छतरियां, 5 डीजे वाहन, नासिक महिला बैंड, कलरफुल बैंड, 101 कलाकारों का डमरू एवं उज्जैन महाकाल बैंड, सहित अनेक आकर्षक झांकियां शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ाएंगी।

 

इसके अतिरिक्त 60 से अधिक महिला मंडल, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं, विभिन्न बैंड दल तथा हजारों स्वयंसेवक इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता करेंगे। नगर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है और मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

 

यह महाअगवानी केवल एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि गुरु भक्ति, आस्था और जैन संस्कृति के गौरव का विराट उत्सव होगी। श्रद्धालुओं ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरुदेव के मंगल दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ लेने का आग्रह किया है।

 

"पूरा देश, पूरा इंदौर — देखेगा इस ऐतिहासिक अगवानी को।"

"जगत पूज्य गुरुदेव की जय हो!"