फागी (जयपुर, राजस्थान) | संवाददाता : मुकेश कुमार जैन

आज फागी में सजेगी गुरु भक्ति की संध्या, आचार्य श्री 108 सुंदर सागर जी महाराज के सान्निध्य में होगा भव्य आयोजन

फागी नगर आज गुरु भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर होने जा रहा है। परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुंदर सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित "एक शाम गुरु के नाम" कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का वातावरण है।

यह भक्तिमय आयोजन मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को शाम 7:00 बजे से फागी (जयपुर, राजस्थान) में आयोजित होगा। कार्यक्रम में गुरु वंदना, भक्ति, संगीत एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालु अपने आराध्य गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण व्यक्त करेंगे।

आयोजन समिति ने समाज के सभी श्रद्धालुओं से परिवार एवं मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु भक्ति की इस दिव्य संध्या को सफल बनाने का आग्रह किया है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि आचार्यश्री के सान्निध्य में आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुपम अवसर बनेगा।