भव्य ऐतिहासिक महामिलन का साक्षी बनेगा दाहोद
गुजरात की पुण्य धरा दाहोद एक ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है। जैन समाज के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि परम पूज्य मुनिकुंजर ज्येष्ठाचार्य आदिसागर जी (अंकलीकर) परम्परा के दो महान संतों का भव्य महामिलन आगामी 17 जून 2026 को दाहोद में होने जा रहा है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर परम पूज्य प्राकृताचार्य चतुर्थ पट्टाधीश ससंघ एवं परम पूज्य अंतर्मना साधना महोदधि ससंघ का मंगलमय मिलन होगा।
यह महामिलन केवल दो संतों का मिलन नहीं, बल्कि धर्म, साधना, संस्कार और आत्मकल्याण का एक अद्भुत संगम है। दोनों आचार्य भगवंतों के पावन सान्निध्य में धर्मश्रवण, आत्मचिंतन और पुण्यार्जन का दुर्लभ अवसर श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।
📅 दिनांक: 17 जून 2026, बुधवार
⏰ समय: प्रातः 7:30 बजे
📍 स्थान:
समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से आग्रह है कि परिवार सहित इस पावन महोत्सव में सहभागी बनें, गुरुचरणों में अपनी श्रद्धा समर्पित करें और धर्म प्रभावना के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर अपने जीवन को धन्य बनाएं।
आइए, इस भव्य ऐतिहासिक महामिलन के साक्षी बनें और गुरुभक्ति के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
🙏 सादर समर्पित
श्री सुनील सागर युवा संघ भारत (रजि.) 🪷॥ जय जिनेन्द्र ॥🪷
Continue With Google
Comments (0)