ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम में किया नर्मदा मैया परिक्रमा वासियों का भव्य स्वागत


टीकमगढ़ - आज ग्राम पंचायत कपासी में ग्रामोदय से अभ्युदय  मध्यप्रदेश अभियान  कार्यक्रम में उपस्थित मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक दिनेश कुमार उमरिया एवं जिला समन्वयक डॉ सुनील कटियार ,विकासखंड समन्वयक राजकुमार जैन , नवांकुर संस्था प्रमुख,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के द्वारा  ग्राम गोवा से कपासी तक 3 किलो मीटर डीजे के साथ कलश यात्रा  निकाली गई। इसमें महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता  की। इसके बाद  कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद  संभाग समन्वयक ने ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान एवं संकल्प से समाधान अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिसमें 106  योजनाओं का लाभ वास्तविक हिग्रहियों को दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ सुनील कटियार ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता , जल संचय, शिक्षा और संस्कार जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में नर्मदा यात्रा परिक्रमा करके लौटे परशुराम राजपूत, गोपीचंद राजपूत का स्वागत एवं सम्मान किया गया । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग शुभम श्रीवास्तव ने फाइलेरिया उन्मूलन के अंतर्गत ग्राम वासियों को जानकारी दी।   इस अवसर पर ग्राम वासियों ने शपथ ली कि हम सब लोग मिलकर के गांव को स्वच्छ बनाएंगे एवं नशा मुक्त ग्राम बनाएंगे । इस कार्यक्रम का संचालन राजकुमार जैन ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सभी मेंटर दयावती राजपूत ,संध्या साहू ,भूपेंद्र सिंह, अरविंद सिंह ,गज सेन ,नवांकुर संस्था बृजेश कुशवाहा, हरपाल सिंह ,रघुवर राजपूत, जानकी राजपूत ,अरविंद राजपूत, ममता राजपूत ,परसराम राजपूत ,गोपीचंद राजपूत एवं ग्राम की समस्त महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे।