श्यामपुर/दोराहा: अहमदपुर में 18 जनवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर नगर में जबरदस्त उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल है। इस भव्य आयोजन की शुरुआत खेड़ापति शीतला माता मंदिर से कलश यात्रा के साथ होगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मंडी परिसर तक पहुंचेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से जुटे हैं। आसपास के गांवों में जनसंपर्क किया जा रहा है और लोगों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
नगर को भगवा झंडों और बैनरों से सजाया गया है, जिससे चारों ओर धार्मिक वातावरण और उत्साह का अनुभव हो रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह सम्मेलन हिंदू समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनेगा।
समरसता सामूहिक भोज
सम्मेलन के दौरान समरसता सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्ग एक साथ बैठकर भोजन करेंगे। इसके माध्यम से आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित किया जाएगा।
रविवार को भव्य कलश यात्रा
रविवार सुबह 10:00 बजे शीतला माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा की तैयारियों में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं और बड़ी संख्या में भक्तगण इसमें शामिल होंगे। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल मंडी प्रांगण पहुंचेगी, जहां आगे के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अहमदपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह का माहौल है, जो इस कार्यक्रम की सफलता की ओर इशारा करता है।
Continue With Google
Comments (0)