गंजबासौदा I गुरु नानक देव जयंती के गुरुपर्व के उपलक्ष में सिख मोहल्ला स्थित गुरुद्वारे में खत्री समाज द्वारा धूमधाम से गुरुपर्व मनाया गया । सुबह ज्ञानी जी द्वारा सुखमणि पाठ कर अरदास की गई फिर कड़ाप्रसाद का हलवा सभी भक्तों को वितरण किया गया ,सभी समाज के लोगों ने इस गुरुपर्व में अपनी सहभागिता प्रदान कर धर्म लाभ लिया ।
सिंधी समाज के द्वारा गुरुपर्व गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया सिंधी समाज के सुरेश तनवानी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गुरु नानक देव जी के प्रकाशदिवस समाज द्वारा धूमधाम से त्योंदा रोड स्थित सिंधी समाज के गुरुद्वारे में मनाया जाता हैl
Continue With Google