रामविवाह के दिन सभी पात्र युवतियों द्वारा निभाए जाते हैं, नारद मोह के साथ शुरू हुई रामलीला
अशोकनगर। यूं तो प्रदेश भर में तकरीबन हर शहर में रामलीला का मंचन किया जाता है, लेकिन अशोकनगर में श्रीराम सिद्ध कला परिषद द्वारा मंचित रामलीला कुछ खास है। दरअसल इस रामलीला में रामायण के समस्त महिला पात्रों का अभिनय युवतियों द्वारा ही निभाया जाता है।
रामलीला के शुभारंभ अवसर पर शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। तकरीबन 12 वर्षों से आयोजित हो रही यह रामलीला अब काफी चर्चित हो गई है। शुभारंभ अवसर पर आए अतिथियों द्वारा फीता काटकर और आरती कर लीला का शुभारंभ किया गया।
रामलीला में बाहर से आए नृत्य और गायक कलाकारों ने भी सुंदर नृत्य और गायन प्रस्तुत किया। रामलीला का मंचन देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यह रामलीला आगामी 15 दिनों तक चलेगी।
Continue With Google