*आहारजी सिद्धक्षेत्र में 24 नवंबर दिन मंगलवार को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह* **आचार्य श्री 108 विवेकसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होंगे धार्मिक आयोजन, टीकमगढ़* जिले के प्रसिद्ध श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र आहारजी में परम पूज्य ज्ञान वारिधि, प्रखर प्रवक्ता, चूड़ामणि, छाणी परंपरा के सप्तम पट्टाधीश आचार्य श्री 108 विवेकसागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह का आयोजन किया जाएगा। धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताएं कि समारोह के अंतर्गत प्रातः 6:30 बजे से जिनाभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य पूजन के धार्मिक कार्यक्रम होंगे। दोपहर 1 बजे से आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, मंगलाचरण, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट एवं पूजन इसके पश्चात आचार्य श्री को संयमी श्रावकों द्वारा नवीन पिच्छिका भेंट की जाएगी तथा पुरानी पिच्छिका विधिपूर्वक प्राप्त कर आचार्य श्री के मंगल दर्शन प्रवचन एवं वात्सल्य भोज का आयोजन होगा। नरेंद्र जनता ने बताया कि पिच्छिका जैन साधु की संयम साधना का महत्वपूर्ण उपकरण है। यह अहिंसा, जीवदया और आत्मसंयम का प्रतीक मानी जाती है। पिच्छिका परिवर्तन समारोह केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि साधु जीवन के त्याग, तपस्या और संयम के प्रति श्रद्धा एवं अनुमोदना प्रकट करने का पावन अवसर है।