बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बीट गार्ड का सन्दिग्ध परिस्थितियों में नदी में मिला शव,वन महकमे में मची हलचल_*
ब्यौहारी पुलिस जांच में जुटी
_बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर में पदस्थ एक आदिवासी बीट गार्ड का शव शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगनौड़ी की स्थानीय नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान संतोष कुमार बैगा (34) निवासी नगनौड़ी के रूप में हुई है,जो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर की चँसुरा बीट में बीट गार्ड के रूप में पदस्थ रहा है।उनका शव उनके गृह ग्राम से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर लोकल नदी में मिला।घटना की खबर से वन महकमे में हलचल देखी जा रही है।इस मामले में पनपथा कोर रेंजर रमेश सिंह ने बताया कि मृतक बीट गार्ड 13 नवम्बर से 15 नवम्बर तक अवकाश में था,15 नवम्बर के बाद भी कार्य पर नही आया,बाद में उनके मृत्यु की जानकारी मिली,इस जानकारी के बाद से ही पूरा अमला शोक संतप्त है।आपको बता दे मृतक संतोष बैगा पूर्व में चँसुरा बीट से सटे देवरी बीट में पदस्थ रहे है। बताया जाता है कि कार्य में लापरवाही के आरोपों के चलते उन्हें विभागीय स्तर पर निलंबित किया गया था। जिसके बाद उन्हें चँसुरा बीट में पदस्त किया गया था। बताया जाता है कि उनका ससुराल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला क्षेत्र से लगे एक गांव में है,जबकि पैतृक निवास ब्यौहारी थाना क्षेत्र का नगनौड़ी गांव था।खबर है कि मृतक संतोष पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके कार्यालय से परिजनों को फोन पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई थी।इसके बाद परिजन बांधवगढ़ पहुंचकर उन्हें अपने साथ गांव ले आए थे,जहां उनका उपचार चल रहा था।किन्ही कारणों से उनकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं दिख रही थी,कभी कभी अचानक घर से कहीं चले जाते थे।घटना वाले दिन भी वह अचानक घर से निकल गए। काफी तलाश के बाद घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी में उनका सन्दिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। संभावना व्यक्त की जा रही है कि नदी पार करते समय पानी में गिरने से उनकी डूबकर मौत हुई होगी। सूचना पर ब्यौहारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है,और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।_
Continue With Google