ईसागढ़/अशोकनगर। अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ईसागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हाथ भट्टी से कच्ची शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब और शराब बनाने की सामग्री जब्त की गई, वहीं करीब 600 लीटर लहान मौके पर ही नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी चंदेरी महेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना ईसागढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की।
नदी किनारे झाड़ियों में चल रही थी फैक्ट्री -
थाना ईसागढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि मजरा संतोषपुर में नदी किनारे झाड़ियों के बीच अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस ने मौके पर अवैध शराब निर्माण की फैक्ट्री पकड़ी और शराब व निर्माण सामग्री जब्त की। साथ ही करीब 600 लीटर लहान मौके पर नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई में धारा 34(1)(एफ) एवं 34(1)(ए) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
इनकी रही सराहनीय भूमिका -
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी ईसागढ़ उपनिरीक्षक मनीष सिंह गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह भील, प्रधान आरक्षक मनोज कुमार, प्रधान आरक्षक हरिनारायण सेन, प्रधान आरक्षक हेमराज, आरक्षक धर्मेन्द्र दांगी और महिला आरक्षक प्रीति शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Continue With Google