लिधौरा - गौसेवा के लिए संत रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार ने फैलाई झोली, हर घर से मांगी एक रोटी

एक रोटी गाय के नाम’ अभियान से गौसेवा का संदेश दे रहे संत रावतपुरा सरकार
गौसेवा के लिए संत की अनूठी पहल, लिधौरा में घर-घर जाकर मांगी एक रोटी
लिधौरा नगर में गौसेवा की एक अनूठी पहल देखने को मिली। संत श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार ने गौमाता की सेवा के लिए 'एक रोटी गाय के नाम' मुहिम शुरू की है। यह पैदल यात्रा प्रारम्भ संत रविदास मंदिर से होते हुए हवेली से गुज़रती हुई छोटे बाजार से होते हुये मैन बाजार से अम्बेडकर तिराहा पर पहुंची। यात्रा का वस स्टेंड पर समापन हुआ जहां श्री श्री 1008 क़िला धीश सरकार कमेंटी ने महाराज श्री का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया इस अभियान के तहत संत महाराज ने घर-घर जाकर लोगों से गाय के लिए एक रोटी देने का आह्वान किया। संत की इस पहल का उद्देश्य हर घर से गौमाता के लिए एक रोटी निकालने की परंपरा को बढ़ावा देना है।
दरअसल, लिधौरा कस्बे में संत श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार ने गौसेवा का संदेश देते हुए अपनी झोली फैलाई और लोगों से गाय के नाम एक रोटी देने की अपील की। महाराज जी ने कहा कि हर घर से यदि प्रतिदिन एक रोटी गौमाता के लिए निकले, तो गौसेवा के इस कार्य में बड़ा योगदान मिल सकता है। उनकी इस मुहिम को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।
वहीं, मातृधाम छिपरी में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं। कथा के दौरान भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना हुआ है। विस्तार न्यूज ने संत महाराज की इस गौसेवा मुहिम को लेकर श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी प्रतिक्रियाएं जानीं।
इस दौरान कथा विदुषी अंजलि जोशी ने भी महाराज जी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सनातन धर्म में गौसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
कुल मिलाकर, 'एक रोटी गाय के नाम' की यह मुहिम लोगों को गौसेवा के लिए प्रेरित करने का संदेश दे रही है। संत रावतपुरा सरकार की इस पहल से अब हर घर में गौमाता के लिए एक रोटी निकालने का संकल्प कितना आगे बढ़ता है, यह देखने वाली बात होगी।