अशोकनगर/पिपरई। भैंसों को नदी में पानी पिलाने को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पिपरई पुलिस ने मात्र 1 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी मुंगावली ओमप्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना पिपरई पुलिस ने यह कार्रवाई की।
क्या है मामला -
15 नवंबर 2026 को फरियादी स्वरूप सिंह लोधी निवासी ग्राम लिधौरा कला अपनी भैंसों को नदी में पानी पिलाने ले गया था। इसी दौरान भैंसों के आरोपी के नदियारे में चले जाने की बात पर आरोपी विजय यादव एवं उसके भाई बलराम यादव ने विवाद करते हुए फरियादी के साथ मारपीट की।
विजय यादव ने कुल्हाड़ी से फरियादी के सिर एवं माथे पर वार कर घायल कर दिया, जबकि बलराम यादव ने लात-घूंसों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिपरई में धारा 109(1), 296(बी), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इस तरह हुई गिरफ्तारी -
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने थाना प्रभारी पिपरई निरीक्षक नरेंद्र त्रिपाठी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विजय यादव पुत्र नत्थू यादव निवासी ग्राम बड़ौली को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा। प्रकरण में अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
इनकी रही भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्रिपाठी, उप निरीक्षक मंदाकिनी पटेल, सहायक उप निरीक्षक रामबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक योगेंद्र जाट, भगवान सिंह, राजेंद्र जोशी एवं आरक्षक गजेंद्र।
Continue With Google