गंज बासौदा I रेत एवं पत्थर के अवैध परिवहन को लेकर आज खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। खनिज विभाग अधिकारी प्रशांत तिवारी ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरी 4 ट्रॉली और अवैध पत्थर-फरसी से भरा एक ट्रक पकड़ा।

कार्रवाई को देखते ही परिवहन संचालक एकत्रित हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। विरोध के चलते चक्का जाम की स्थिति पैदा हो गई और हंगामा मच गया।

हंगामे के दौरान जब माइनिंग विभाग की टीम अवैध फरसी से भरे ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में रखने के लिए ले जाने लगी, तो अधिकारियों का आरोप है कि उन्हें जबरन ट्रक नहीं ले जाने दिया गया। इसी को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।

स्थिति बिगड़ता देख देहात थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रेत और पत्थर के परिवहन कर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

गंजबासौदा में खनिज विभाग ने अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। खनिज अधिकारी प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में टीम ने रेत से भरी 4 ट्रॉली और पत्थर-फरसी से भरा एक ट्रक जब्त किया। कार्रवाई का विरोध करते हुए परिवहन संचालकों ने हंगामा कर दिया और चक्का जाम की स्थिति बना दी। ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में ले जाने को लेकर भी विवाद हुआ। सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। कार्रवाई के बाद अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया